Bollywood: फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस Ayesha Kanga की तरह पहनें स्टाइलिश ड्रेसेस

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फैशनेबल और टैलेंटेड एक्ट्रेस आयशा कांगा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपने फैशनेबल अंदाज के कारण फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वह अपनी फिटनेस के कारण फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'क्लास' में नजर आई थीं। उन्होंने लक्मे फैशन वीक में भी टॉप डिजाइनर्स के लिए वॉक किया है।
आयशा कांगा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस की ग्लैमरस फोटोज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अगर आप भी स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के लुक्स को ट्राई कर सकती हैं।
इस तस्वीर में एक्ट्रेस पीले रंग की सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हल्की ज्वेलरी भी कैरी की है। वह इस लुक में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। चाहें तो आप फेस्टीव सीजन में इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।
इस ड्रेस में आयशा कांगा एक से बढ़कर एक पोज देते नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को भी अलग लुक दिया है। त्योहार के मौके पर ये लुक एकदम परफेक्ट है।
ब्लैक आउटफिट में एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज देख सकते हैं। अगर आप भी स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं, तो इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। ग्रीन ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। आयशा कांगा ने इस ड्रेस के साथ गले का सेट भी कैरी किया है।