अब जाह्नवी कपूर के साथ एक्शन में नजर आएंगे Tiger Shroff!

अब जाह्नवी कपूर के साथ एक्शन में नजर आएंगे Tiger Shroff!

इंटरेनट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अब अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। ये दोनों कलाकार एक एक्शन फिल्म नजर आएंगे। बॉलीवुड फिल्मकार सिद्धार्थ आनंद दोनों को लेकर एक्शन फिल्म बना सकते हैं।

खबरों के अनुसार, सिद्धार्थ आनंद, टाइगर श्राफ को लेकर धमाकेदार एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए टाइगर के साथ जाह्नवी कपूर काम कर सकती हैं। सिद्धार्थ आनंद की ये एक्शन फिल्म हॉलीवुड सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन की मशहूर फे्रंचाइजी रैंबो का हिंदी संस्करण हो सकती है।

इस फिल्म के लिए सिद्धार्थ आनंद की ओर से निर्देशक रोहित धवन के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने शानदार अभिनय के दम पर बहुत ही कम समय में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गितनी भी अब स्टार अभिनेताओं होने लगी है।

PC: bollywoodhungama