अब इस फिल्म में अपने अभियन का जलवा दिखाते नजर आएंगे Akshar Kumar, 05 अक्टूबर को हो सकती है रिलीज

अब इस फिल्म में अपने अभियन का जलवा दिखाते नजर आएंगे Akshar Kumar, 05 अक्टूबर को हो सकती है रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार का अब फिल्म मिशन रानीगंज में अभिनय का जलवा देखने को मिलेगा। उनकी ये फिल्म 05 अक्टूबर को रिलीज हो सकती है। अक्षय कुमार की आगामी फिल्म मिशन रानीगंज माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन से प्रेरित बताई जा रही है।

जसवंत सिंह गिल ने 1989 में रानीगंज कोलफील्ड्स में 64 लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह गिल के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का नाम सबसे पहले कैप्सूल गिल रखा गया था। जिसे बदलकर द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू रखा गया। अब फिल्म का नाम दूसरी बार बदल दिया गया है।

अब इसका नाम मिशन रानीगंज रखा गया है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ओएमजी2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वांछित सफलता नहीं मिली थी।

PC: mensxp