दिल्ली पुलिस ने Bulli Bai app के मुख्य साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई को असम से किया गिरफ्तार
Sat, 8 Jan 2022

नई दिल्ली.दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ स्पेशल सेल ने Bulli Bai ऐप मामले के मुख्य साजिशकर्ता को असम से गिरफ्तार किया है। वो वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल का बीटेक छात्र हैं। वह असम के जोरहाट के दिगंबर इलाके का रहने वाला है। इस मामले में ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें ऑनलाइन डालकर नीलाम की जा रही थीं। दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि एक महिला ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जहां उसने आरोप लगाया था कि उसे निशाना बनाने के लिए एक वेबसाइट पर उसकी तस्वीर अपलोड की गई थी।

Bulli Bai ऐप Github पर होस्ट किया गया था. Github एक होस्टिंग प्लेटफॉर्म है. इस प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह के ऐप मिल जाएंगे. गिटहब, एक ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को ऐप्स बनाने और साझा करने की अनुमति देता है. इसके लिए आपको ई-मेल की जरूरत पड़ती है। विवाद 1 जनवरी को सामने आया जब कई मुस्लिम महिलाओं ने एक ऐप पर खुद को 'नीलामी' के लिए लिस्टेड पाया।
इससे पहले मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया था कि Bulli Bai ऐप के सिलसिले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें ऑनलाइन डालकर नीलाम की जा रही थीं। इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड से श्वेता सिंह (18 साल), विशाल कुमार (21 साल) और बेंगलोर से मयंक रावल (21 साल) को गिरफ्तार किया