Vastu Tips: वास्तु के अनुसार आप भी अपने फ्रिज को रखें इस दिशा में, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत !
Fri, 13 May 2022

घर में रखी सभी चीजों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कौन सी चीज किस दिशा में रखी है इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि इन सभी चीजों का वास्तु के अनुसार सही दिशा में होना जरूरी है। क्योंकि ये चीजें हमारी खुशियों पर प्रभाव डालती हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम बात करने वाले है। फ्रिज के बारे में।
आज के समय में सभिंके घरों में फ्रिज पाया जाता है लेकिन फ्रिज को रखने को रखने को लेकर सही दिशा का कोई ध्यान नहीं रखता। जिसके कारण हमारे घर में कई समस्याएं होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि फ्रिज को सही तरह से रखा जाए तो घर में किसी तरह की कोई कमी नहीं होती है। ऐसा करने से घर से बीमारी भी कोसों दूर रहती हैं। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की फ्रिज को किस दिशा में रखना चाहिए। आइए जानते है -
* फ्रिज को रखने के लिए उत्तम है वायव्य कोण और अग्नि कोण :

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, फ्रिज हमेशा वायव्य कोण यानी उत्तर पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। फ्रिज बिजली से चलने की वजह से इसे अग्नि कोण (दक्षिण और पूर्व दिशा) में फ्रिज रखा जा सकता है। फ्रिज का दरवाजा पूर्व दिशा की तरफ खुले तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में खुशियां बनी रहती हैं। ऐसा करने से घर में धन की हानि नहीं होती है। वास्तु के मुताबिक दक्षिण दिशा में फ्रिज को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी घर कर जाती है।