Travel Tips: क्या आप जानते है दुनिया की इन सबसे गर्म जगहों के बारे में, आइए जानें!
Mon, 9 May 2022

आज पूरी दुनिया बढ़ते तापमान से बेहद परेशान है। बढ़ता तापमान आए-दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है, जिस कारण लोग गर्मी से झुलसते नजर आ रहे हैं। ऐसे बदलते हालात हमारे जीवन के लिए बुरा संकेत हैं, भारत समेत कई देशों में गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। आज के आर्टिकल में हम आपको धरती पर मौजूद सबसे गर्म जगहों के बारे में बताएंगे, जहां गर्मी के कारण इंसान रह ही नहीं सकता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं दुनिया की सबसे गर्म जगहों के बारे में। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी मौजूद हैं, जिनका तापमान 50 से 60 डिग्री तक पहुंच जाता है। जानिए उनके बारे में -
* सहारा रेगिस्तान, अफ्रीका :

दुनिया की सबसे गर्म जगहों की लिस्ट में सहारा रेगिस्तान का नाम भी शामिल है। बता दें कि यहां का तापमान अक्सर 35 डिग्री से लेकर 42 डिग्री तक रहता है, लेकिन अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो यहां पर 76 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
* डेथ वैली, कैलिफोर्निया :
डेथ वैली को धरती पर मौजूद दुनिया की सबसे ज्यादा गर्म जगहों में से एक माना जाता है। यह वैली यूएस कैलिफोर्निया में मौजूद है, इस जगह का तापमान गर्मियों के मौसम में बेहद गर्म होता है। बता दें कि साल 1913 में इस जगह तापमान रिकॉर्ड बना चुका है, जहां तापमान 56.7 डिग्री के सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा चुकी है। इस समय की बात करें तो डेथ वैली का तापमान 38 से 40 डिग्री के आसपास रहता है। यहां के जलीय स्रोतों से ह्यूमिडिटी निकलती है, इन्हीं कारणों से डेथ वैली में खतरनाक गर्मी पड़ती है।
* फ्लेमिंग माउंटेन, शिनजियांग :
चीन का यह माउंटेन बेहद गरम जगहों की लिस्ट में शुमार है। बता दें कि यह माउंटेन टकलामाकेन रेगिस्तान के उत्तरी इलाके में स्थित है। माउंटेन के पास तियान शान में लाल सैंडस्टोन की पहाड़ियां मौजूद हैं। इन पहाड़ियों के कारण ही इस जगह का तापमान इतना ज्यादा होता है। बता दें कि इस जगह का अधिकतम तापमान 66.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
* तुरबत, पाकिस्तान :

हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान देश में भी एक ऐसी जगह मौजूद है, जिसका नाम सबसे गर्म देशों की लिस्ट में शुमार है। बता दें कि तुरबत में गर्मी का मौसम बेहद चैलेंजिंग हो जाता है, क्यों कि इन दिनों जगह का तापमान 53 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है।
* ऊदनदत्त, ऑस्ट्रेलिया-
यह जगह ऑस्ट्रेलिया देश के दक्षिण भाग में स्थित है। इस जगह को दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक माना जाता है। बता दें कि यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।