राशिफल 6 मई 2022 : जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?
Thu, 5 May 2022

मेष राशि:- ज्योतिष के अनुसार आज नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के कॉन्ट्रैक्टर के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, हो सकता है कि आपको आज कोई नया कॉन्ट्रेक्ट मिलें।
वृष राशि:- ज्योतिष के अनुसार जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं वो आज पूरी हो जाएंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी टॉपिक को समझाने के लिए गुरु का सहयोग मिलेगा।
मिथुन:- ज्योतिष के अनुसार आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो काम आसानी से पूरा होगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए अच्छे रिश्तें आएंगे। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि:- ज्योतिष के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।कंपटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई अच्छी खबर सुनाने को मिलेगी। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

सिंह:- ज्योतिष के अनुसार आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेगें।
कन्या राशि:- ज्योतिष के अनुसार आज आपको व्यापार में साझेदारी का प्रस्ताव आयेगा । सरकारी ऑफिस में अच्छे पद पर काम करने का अवसर आपको प्राप्त होगा। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला:- ज्योतिष के अनुसार आज आप अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी रिश्तेदार से खुश-खबरी मिलेगी। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ेगी।
वृश्चिक राशि:- ज्योतिष के अनुसार आज सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता हाथ लगेगी। आपको अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए यही बेहतर समय है। आज का दिन लवमेट के लिए अच्छा रहेगा।

धनु:- ज्योतिष के अनुसार आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा। आज आपका करियर एक नए रूप में शोभित होगा। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते है।
मकर राशि:- ज्योतिष के अनुसार आज धनलाभ होने की उम्मीद है। लेकिन कोई डील करते समय बोलने से पहले सोच लें, कहीं ऐसा ना हो कि डील होने से पहले रूक जाएं । इस राशि के आर्किटेक वालों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती हैं।
कुंभ:- ज्योतिष के अनुसार अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज दुश्मन आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
मीन राशि:- ज्योतिष के अनुसार आज किसी दूसरे को राय देने से बचें। साथ ही दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए दिन बढ़िया है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा।