स्वरा-फहद के रिसेप्शन में राहुल गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक पहुंचे ये नेता

स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने फरवरी में कोर्ट मैरिज की थी। अब दोनों पूरे रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंध गए हैं। 16 मार्च को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, शशि थरूर और जया बच्चन रिसेप्शन में शामिल हुए थे।
बता दें कि रिसेप्शन पार्टी के लिए स्वरा ने पिंक कलर का लहंगा पहना था, जबकि फहद ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। रिसेप्शन से एक दिन पहले शादी के फंक्शन में कव्वाली का आयोजन किया गया था. फिर अखिलेश यादव भी पहुंचे।
भारतीय अभिनेत्री स्वरा भास्कर हिंदी भाषा की फिल्मों में अभिनय करती हैं। वह इंडी फिल्मों में अपनी प्रमुख भूमिकाओं और बड़े बजट की परियोजनाओं में सहायक भागों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने दो स्क्रीन पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर अभिनय पुरस्कार जीते हैं। स्वरा रांझणा और तनु वेड्स मनु सहित कई फिल्मों में दिखाई दी हैं।
फहद अहमद, एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र नेता, ने टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान में संघ के महासचिव के रूप में कार्य किया। वे मुंबई और महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष चुने गए।
इतना ही नहीं केजरीवाल रिसेप्शन में ट्राउजर के साथ अपनी सिग्नेचर चेक्ड शर्ट में नजर आए तो वहीं शशि थरूर ने इस मौके पर गोल्डन येलो सिल्क कुर्ता चुना. रिसेप्शन में सांसद सुप्रिया सुले भी शामिल हुईं। सांसद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की और दोनों के लिए बधाई वाला पोस्ट लिखा। स्वरा और फहद ने अपने रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।